रुदौली: सुखनंदन पुरवा निवासी युवक को सऊदी अरब में गर्म रॉड से जलाया गया, नाखूनों में ठोकी गई लोहे की कील
खबर मवई थाना क्षेत्र के सुखनंदन पुरवा मजरे बड़ेला गांव की है, जहां निवासी अमित यादव पुत्र अशोक यादव उम्र लगभग 20 वर्ष को जौनपुर के एजेंट बृजभान और सऊदी में रह रहे हैं जौनपुर के एजेंट खुर्शीद अहमद ने ड्राइवर का काम दिलाने का झांसा देकर सऊदी अरब भेज दिया, आरोप है कि उससे बकरी चरवाया गया, राॅड से जलाया गया, कील ठोकी गई, किसी तरह घर आने पर इलाज चल रहा है ।