बहादुरपुर: फर्जी मुठभेड़, बुलडोजर राज और पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा(माले) का विरोध मार्च
राज्यव्यापी आह्वान पर शनिवार को लहेरियासराय पोलो मैदान से टावर चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान पार्टी नेताओं ने बिहार में बढ़ते अपराध, कथित फर्जी मुठभेड़ों, बुलडोजर कार्रवाई, पुलिसिया दमन, राजगीर की घटना, भोजपुर एनकाउंटर, दरभंगा के फैज हत्याकांड और बहादुरपुर के देकुली गांव में दलित-पिछड़ों पर हमले का मुद्दा उठाया।