बागपत: बासौली के दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत ने सुनवाई कर आरोपित दोनों भाइयों की जमानत अर्जी की निरस्त
एडीजीसी अशोक कुमार सैनी ने बताया कि बासौली में जगपाल सिंह ने छह दिसंबर 2023 को रमाला थाने में दर्ज मुकदमे में बताया था कि उनका बेटा अमित और भतीजा बहादुर मकान के पास खड़े होकर घुड़चढ़ी देख रहे थे। आरोप है कि गांव के ही अनुज व सागर ने अपने पिता के साथ मिलकर उनके बेटे व भतीजे पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की थी।