बागपत: मवीकलां की महिला की मौत के मामले में परिजनों ने बड़ौत के एक अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा CMO से की शिकायत
मवीकलां गांव निवासी हैदर अली ने बताया कि गत 11 मार्च को बड़ौत में एक अस्पताल में मां खातून को पित्त की थैली के आपरेशन के लिए भर्ती कराया था। डाक्टरों ने 12 मार्च को आपरेशन किया था। आरोप है कि आपरेशन के दौरान गलत नस काट दी। गुमराह करते हुए दो दिन तक भर्ती रखा और 14 मार्च को भ्रमित करते हुए ह्दय गति रुकने बताया।