बागपत: बालैनी पुलिस ने मकान में छापेमारी कर पटाखे बनाते आरोपित सरफराज को दत्तनगर से गिरफ्तार कर दस किग्रा. पटाखे किए बरामद
बालैनी थाना प्रभारी साक्षी सिंह के मुताबिक दत्तनगर गांव में एक मकान में छापामारी की गई। आरोपित सरफराज पटाखे बनाते हुए मिला। आरोपित को गिरफ्तार कर दस किग्रा. पटाखे बरामद किए। पूछताछ में पता चला कि शादी समारोह में पटाखे सप्लाई होने थे। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।