बागपत: सिंघावली पुलिया के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में कार चालक युवक की मौत
सिंघावली पुलिया के निकट गुरुवार की देर रात मेरठ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक अनुभव पंवार निवासी गोविंदपुरम गाजियाबाद की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। उधर, थाना सिंघावली अहीर प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।