बागपत: गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत में आयोजित जनसभा में पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ और RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी
शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। कहा कि बागपत की पावन धरती पर आने का मौका मिला है। यह वह धरती है जहां से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। बागपत की धरती से ही महाभारत की नींव रखी गई थी।