बागपत: बालैनी क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित युवक ने अदालत में किया आत्मसमर्पण
बालैनी क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित युवक ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपित युवक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। उधर, बालैनी थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि आरोपित युवक ने पुलिस दबाव से अदालत में आत्मसमर्पण किया है।