गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस पॉक्सो एक्ट के आरोपियों को सजा दिलाने में जुटी, एसपी अवधेश दीक्षित ने अभियोजन का सहयोग बताया
जिले के कुचायकोट सहित अन्य थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ हो रही सामूहिक दुष्कर्म व दुष्कर्म के मामले को लेकर पुलिस सजग है। पुलिस की तरफ से पॉक्सो एक्ट के आरोपितों को सजा दिलाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें अभियोजन का सहयोग भी मिल रहा है। इसकी जानकारी कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी अवधेश दीक्षित ने बुधवार की दोपहर दो बजे दी।