तराना: तराना नगर में यादव समाज का भव्य जन्माष्टमी चल समारोह, तालाब के पाल पर हुआ समापन
Tarana, Ujjain | Sep 4, 2026 शुक्रवार शाम 5 बजे तराना नगर में यादव समाज के द्वारा राधा कृष्ण गवली धर्मशाला से जन्माष्टमी का चल समारोह बड़े उत्साह के साथ निकाला गया। डीजे और भजनों के साथ शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तालाब के पाल पर पहुंचकर संपन्न हुई। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और भगवान कृष्ण के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।