भरथना: बकेवर के सराय मिठ्ठे में विवाहिता की मौत का मामला, पति श्याम अवस्थी ने बताई घटना की वजह—सुनिए क्या कहा
बकेवर थाना क्षेत्र के सराय मिठ्ठे गांव में विवाहिता आरती (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति श्याम अवस्थी और सास माया देवी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार शाम 6 बजे शव गांव पहुंचने पर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया।