पुनासा: घर में सांप की फुफकार सुन बच्चों में मचा हड़कंप, पत्थर के नीचे मिला जहरीला सांप; रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Punasa, Khandwa | Aug 21, 2026 पुनासा में शुक्रवार को एक घर के अंदर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सांप के फुफकारने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर बच्चे देखने पहुंचे तो घर की दीवार के समीप एक पत्थर के नीचे सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर बच्चों और परिजनों में घबराहट फैल गई