मुंगेर: मंडल कारा मुंगेर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था जाँची गई, कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला
Munger, Munger | Apr 17, 2026 गुरुवार देर रात्रि पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद एवं अपर समाहर्ता (ADM) मनोज कुमार ने मंडल कारा, मुंगेर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सदर एसडीओ कुमार अभिषेक, सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद समेत कई थानों की पुलिस टीम भी मौजूद रही। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, जेल मैनुअल के अनुपालन तथा बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की। अ