तुरकौलिया: तुरकौलिया थाना क्षेत्र के तीन हत्यारोपियों ने सोमवार को न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, प्रत्येक पर ₹5000 का ईनाम घोषित था
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मलाही टोला हत्याकांड के 3 आरोपी जिन पर 5-5 हजार का ईंनाम घोषित था,सोमवार 12 बजे न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालो में सुरेंद्र सहनी, संतोष सहनी व अंकित कुमार है। तीनो का कुर्की जब्ती हो चुका था। ये दो वर्षों से फरार चल रहे थे। एसपी के ईंनाम घोषणा के बाद समर्पण किया।