मुशहरी: नई बीमारी से शाही लीची पर संकट, समय से पहले फटकर गिर रहे हैं फल
मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची इस बार नई समस्या से जूझ रही है। देश-विदेश में पहचान रखने वाली इस लीची की फसल पर मौसम और नई बीमारी ने दोहरी मार दी है। बागानों में जहां एक ओर लीची में लालिमा आ गई है और फल लहलहा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छोटे-छोटे फल समय से पहले फटकर जमीन पर गिर रहे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले दो दिनों की हल्की बारिश से फसल