शनिवार को करीब 11 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम द्वारा वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय सहित जिले की अन्य न्यायालयों में किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन एवं विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार के निर्देशन में आयोजित लोक अदालत में 27 खंडपीठों द्वारा कुल 1090 प्रकरणों का निराकरण किया गया।