कैरो: लोहरदगा मे 12 दिवसीय निःशुल्क बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन, स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित हुए ग्रामीण युवा,किसान एवं महिला
ग्रामीण युवाओं, किसानों एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), लोहरदगा द्वारा आयोजित 12 दिवसीय निःशुल्क बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे सफलतापूर्वक समापन किया गया।