नगड़ी: पहाड़ी मंदिर का दूसरे दिन पर्यटन अधिकारियों ने किया मुआयना
Nagri, Ranchi | Mar 15, 2024 पहाड़ी मंदिर में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के साथ पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को भी पूरे परिसर का मुआयना किया। टीम के साथ राइट लिमिटेड कंपनी के अधिकारी भी थे। निरीक्षण के बाद टीम ने कहा कि एक बार फिर संबंधित सभी विभागों के मुख्य लोग अंतिम सर्वे करेंगे।