नगड़ी: फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल चेक बाउंस की रकम पांच किस्तों में करेगी भुगतान, रांची सिविल कोर्ट से बनी सहमति
Nagri, Ranchi | Mar 12, 2024 चेक बाउंस मामले में ट्रायल फेस कर रही फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल एवं शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह के बीच समझौता हो गया है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद सिविल कोर्ट पहुंचे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमीषा पटेल और शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह से जुड़े और बातचीत की, जहां अंतिम स्तर की बातचीत सफल रही।