नगड़ी: ब्रजपुर कॉलोनी में मकान में चोरी का प्रयास करने के आरोप में एक आरोपी की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस को सौंपा
Nagri, Ranchi | Mar 14, 2024 ब्रजपुर कॉलोनी में सूरज सिंह के मकान में चोरी का प्रयास करने के आरोप ने एक आरोपी की ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना दोपहर एक बजे की है। पकड़ा गया आरोपी लातेहार निवासी नवीन कुमार ठाकुर पिस्का मोड़ रांची में रहता है। आरोपी सूरज सिंह के घर में घुस रहा था उसी समय परिजनों ने शोर मचा दिया जिससे बाइक पर सवार एक आरोपी भाग निकला।