नगड़ी: रांची में श्रमिक संघ ने घेरा धुर्वा स्थित ऊर्जा विकास निगम
Nagri, Ranchi | Mar 8, 2024 पांच सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में श्रमिक संघ के दर्जनों सदस्यों ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम मुख्यालय धुर्वा का घेराव किया। इस दौरान निगम के दोनों गेट 12.30 से संध्या 6 बजे तक मानव दिवस कर्मियों ने जाम कर दिया, जिसके कारण अंदर से बाहर लोग नहीं आ पा रहे थे।