नगड़ी: 2500 कुपोषित व गर्भवती महिलाओं को दी जाएगी पोषण किट: सांसद संजय सेठ
Nagri, Ranchi | Mar 9, 2024 रांची सांसद संजय सेठ की पहल पर रांची लोकसभा क्षेत्र की ढाई हजार गर्भवती और कुपोषित महिलाओं को पोषण किट मुहैया कराया जायेगा। इस पोषण किट में ड्राईफ्रुट्स, नट्स समेत कई पोषक चीजें शामिल हैं। भाजपा महानगर और ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने गर्भवती और कुपोषित महिलाओं की लिस्ट तैयार की है। सांसद संजय सेठ ने शनिवार को पोषण किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।