सोनो: पंचपहाड़ी के समीप से अधेड़ का शव बरामद, सिर और चेहरे पर मिले चोट के निशान
Sono, Jamui | Jun 8, 2026 थाना क्षेत्र के पंचपहाड़ी से लोहा जाने वाली सड़क के किनारे सोमवार को दो बजे एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लोहा पंचायत के लकराहा मांझी टोला निवासी शंकर मांझी उर्फ रामू मांझी के रूप में हुई है। शव पानी से भरे गड्ढे में पड़ा मिला, जबकि उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं।परिजनों ने बताया कि रामू मांझी रविवार शाम एक रि