ब्रेकिंग | खगड़िया
खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड में मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी (PO) और एक लेखापाल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि मनरेगा PO रमण जी भाई और लेखापाल शाहिद अकरम को ₹45,000 की रिश्वत लेते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि एक वेंडर का भुगतान (पेमेंट) कराने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।
दोनों अधिकारियों को अलौली प्रखंड कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, रमण जी भाई चौथम प्रखंड के PO का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।
स्रोत: संवाद सूत्र
#BreakingNews #Khagaria #Alauli #MGNREGA #Vigilance #BiharNews #Corruption #SevanTakNews
Sono, Jamui | Jul 28, 2026