आनंदपुरी: आनंदपुरी थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरी स्विफ्ट कार जब्त
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान के तहत जिला विशेष शाखा एवं थाना आनंदपुरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब और बियर से भरी एक मारुति स्विफ्ट कार जब्त की है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।