गोवर्धन: थाने में सुनवाई न होने पर दलित महिला SDM दफ्तर पहुंची, दबंगों पर बकरे को जहर देने और मारपीट का लगाया आरोप
गोवर्धन तहसील में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे बेजुबान जानवरों को भी अपनी रंजिश का निशाना बना रहे हैं। मामला मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला भूचन गांव का है, जहाँ एक दलित परिवार को न केवल जातिसूचक गालियां दी गईं, बल्कि उनके घर के बाहर बंधे बकरे को जहर देकर मार दिया गया जिसके चलते पीड़िता न्याय की उम्मीद में एसडीएम कार्यालय पहुंची