सादाबाद: सहपऊ पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, चालान किए जाने से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
सहपऊ कोतवाल मयंक चौधरी के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जलेसर रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, बिना हेलमेट, तेज स्पीड, अधूरे कागज, आदि नियमों का उल्लंघन कर रहे एक दर्जन वाहन चालकों के चालान कर दिए जिससे अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कोतवाल ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सभी वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी है।