अजीतमल: सिलेंडर अग्निकांड में दो युवकों की मौत, शुक्रवार सुबह शव पहुंचते ही मचा कोहराम, 13 सितंबर को मुरादगंज के शिव शंभू स्वीट
मुरादगंज चौराहे स्थित शिव शंभू स्वीट हाउस के गोदाम में 13 सितंबर को गैस सिलेंडर फटने से घायल चार युवकों में दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे शिवम पुत्र सज्जन बाबू और विपिन पुत्र किशनलाल को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया था। उपचार के दौरान 30 सितंबर की शाम करीब छह बजे शिवम ने दम तोड़ दिया, जबकि एक अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे विपिन क