लातेहार: उपायुक्त ने लातेहार प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने मंगलवार को लातेहार प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, उपस्थिति पंजी एवं अभिलेख संधारण की स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने कैश बुक का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।