पीरटांड़ थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मृत महेशमरवा निवासी 20 वर्षीय युवक मुकेश राय का शव रविवार दोपहर 3 बजे पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा, जहां परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। शनिवार शाम संघरवा नदी के पास बाइक दुर्घटना में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। शव जैसे ही गांव पहुंचा, मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।