मुगलसराय: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 3 दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान में 1356 वाहनों का चालान, ₹1816500 का जुर्माना
यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस टीम चंदौली द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तीन दिवसीय विशेष वाहन के चेकिंग अभियान के दौरान बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, ब्लैक फिल्म लगे वाहन आदि के विरूद्ध कुल 1356 वाहनों का चालान करते हुए ₹18,16,500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार शाम प्रेस नोट जारी कर दी है।