बिहार: सबनहुआ पुल के पास ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, ऑटो पर सवार दो लोग हुए जख्मी
Bihar, Nalanda | Apr 11, 2024 सबनहुआ पुल के पास गुरुवार को ऑटो में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पर सवार दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी में ताड़ापर गांव निवासी भूषण बिंद और साबित्री देवी हैं। दोनों जख्मी को इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।