करेरा: कच्ची शराब से मौत के बाद प्रशासन सख्त, कंजरडेरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मौके पर गुड लहान नष्ट
करैरा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नया अमोला गांव में एक दिन पूर्व कच्ची शराब के सेवन से बालकृष्ण जाटव की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया और आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ दबिश देकर अवैध कारोबार पर शिकंजा कसा। कार्रवाई के दौरान आरोपी रवीना पत्नी भज्जी को गिरफ्तार किया गया। आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध