चमोली: बदरीनाथ धाम में सेना के डीजे कॉन्सर्ट पर तीर्थपुरोहितों का विरोध, प्रशासन ने सेना को नोटिस जारी किया
बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में बिना अनुमति डीजे कॉन्सर्ट होने पर तीर्थपुरोहितों और स्थानीय लोगों ने धार्मिक मान्यताओं का उल्लंघन बताया। चमोली जिला प्रशासन ने सेना को नोटिस जारी कर विवाद खड़ा होने पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।