धनौरा: गजरौला में मकान में चल रही बर्फी फैक्ट्री पर छापेमारी, सात कुंतल से अधिक खराब मिठाई की गई नष्ट
गजरौला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशों के बाद खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को गजरौला में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक मकान में संचालित बर्फी बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी कर सात कुंतल से अधिक संदिग्ध गुणवत्ता की सूजी से बनी मिठाई बरामद की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री संचालक जावेद निवासी मेरठ मौके से फरार हो गया।