गुलाना: ग्राम खण्डेरिया में मांगलिक भवन और श्मशान मार्ग न मिलने पर जन संघर्ष समिति का धरना, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
ग्राम खण्डेरिया की समस्याओं को लेकर जन संघर्ष समिति ने गुरुवार को दोपहर 1 बजे झाँसी की रानी चौक पर धरना दिया। जय प्रकाश गोयल, दुले सिंह सोनगरा, हरलाल, गुलाब सिंह बंजारा सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। धरने के बाद समिति ने तहसीलदार रितेश जोशी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।