मऊ में दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस का रूट मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मऊ में दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए नगर क्षेत्र में रूट मार्च किया। शनिवार शाम पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर और भारी पुलिस बल के साथ संस्कृत पाठशाला के पास पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।