बिजनौर: बिजनौर के इंप्रेशन रेस्टोरेंट में स्वाहेड़ी निवासी गौरव धीमान की फेसबुक टिप्पणी को लेकर की गई प्रेस वार्ता
Bijnor, Bijnor | Oct 9, 2024 आज बुधवार को समय करीब 11:00 इंप्रेशन रेस्टोरेंट में गांव सुवाहेडी निवासी गौरव धीमान द्वारा की गई फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में गौरव धीमान ने कहा कि मैं बिल्कुल स्वतंत्र हूं और मुझे लिखने की आजादी संविधान ने दी है। गौरतलब है कि हिंदू संगठन के लोगों ने फेसबुक पर की गई टिप्पणी के विरोध में थाने पर धरना दिया था।