बिजनौर: बिजनौर में सिंगाड़े पर तेजाब डालने का मामला निकला झूठा, सीओ सिटी ने दी जानकारी
Bijnor, Bijnor | Oct 9, 2024 मंगलवार को सम्भा बाजार में एक ठेले पर सिंगाड़े पर तेजाब डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में जब खाद्य विभाग की टीम ने जांच की तो जांच में तेजाब नहीं सिंगाड़े साफ करने वाला केमिकल आया। बुधवार को समय 10 सीओ सिटी ने बताया कि वह तेजाब नहीं था बल्कि सिंगाड़े साफ करने वाला एक केमिकल था। फिलहाल पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही की बात कह रही है।