बिजनौर: बिजनौर के सम्भा बाजार में युवक को सिंघाड़े पर तेजाब डालते देखा गया, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Bijnor, Bijnor | Oct 8, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर के सम्भा बाजार में मंगलवार को समय करीब 3:00 बजे एक युवक सिंघाड़े के ऊपर तेजाब डालता दिखा। जिसके बाद बाजार के लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। और पूछताछ की जा रही है। लोगों का आरोप है कि युवक टॉयलेट क्लीनर सिंघाड़े पर डाल रहा था।