बिजनौर: बिजनौर गंगा बैराज में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से लगाई छलांग, पुलिस ने बमुश्किल बाहर निकाला
Bijnor, Bijnor | Oct 8, 2024 गंगा बैराज में एक व्यक्ति ने मंगलवार कों समय करीब 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या के इरादे से चलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने ब-मुश्किल लोगों की मदद से उसको गंगा से बाहर निकाला । लेकिन तब तक व्यक्ति बेहोश हो चुका था। फिलहाल गंगा में चलांग लगाने वाले व्यक्ति की पुलिस पहचान करने में लगी हुई है। और घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है।