बिंदकी: महुआ घाट के समीप बाढ़ का पानी लगातार कम हो रहा है, गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से केवल 2 सेंटीमीटर ऊपर रह गया
फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के अभयपुर ग्राम पंचायत के महुआ घाट के पास लगातार बाढ़ का पानी कम हो रहा है। नायब तहसीलदार अमरेश सिंह के अनुसार बुधवार की सुबह 8:00 बजे गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से केवल 2 सेंटीमीटर ऊपर रहा। बाढ़ का पानी लगातार कम होने से ग्रामीण तथा प्रशासन दोनों राहत महसूस कर रहे है हालांकि कई गांव के आसपास दूर पानी भरा हुआ है।