कोल: लोधा इलाके में चकरोड को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Koil, Aligarh | Jun 5, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के हयातपुर हिगोटिया की है। जहां चकरोड को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और इस विवाद बमें दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इधर पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।