बिहारीगंज: उर्वरक कालाबाजारी पर कार्रवाई तेज, बिहारीगंज में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण
बिहारीगंज में उर्वरक कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त हो गया है। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच दल ने भंडारण, वितरण और बिक्री अभिलेखों की जांच की और दुकानदारों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक बेचने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।