सेन्हा: विशेष नामांकन अभियान को लेकर सेन्हा में शिक्षकों की बैठक, दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर।
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) प्रकाश रंजन की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक आयोजित की गई।