समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का यथा शीघ्र करें निपटान- सीटीएम पीयूष गुप्ता
प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित
यमुनानगर, 22 जून- सीटीएम पीयूष गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहे, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें।
सीटीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अब बदलाव किया गया है। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सीटीएम पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में 8 शिकायतें प्राप्त हुई है जिसमें सुरेंद्र कुमार गोयल ने यमुनानगर से पौंटा साहिब की बस लगवाने बारे, हसदील सिंह ने डब्ल्यूसीडी बोर्ड द्वारा 12 महीने का किराया न देने बारे, रीना ने कानूनी कार्रवाई करने बारे, हरमिन्द्र ने बिजली का बिल भरने के बावजूद भी बिल दोबारा आने बारे, जगजीत सिंह ने बिजली बिल सही न आने बारे, सुखविन्द्र निवासी घिल्लोर ने घिल्लौर की फिरनी को सीधी करने बारे व नाजायज कब्जा हटवाने बारे, जीवनी देवी ने परिवार पहचान पत्र में बिजली का मीटर हटवाने बारे समस्याएं रखी।
इस अवसर पर समाधान शिविर के विशेष सदस्य जगदीश बब्बर, खरैती लाल बतरा, नीरज गुप्ता, व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।