Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

हरियाणा /यमुनानगर /PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, 9.44 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे 18,880 करोड़ रुपये #PMKisan #PMKisanSammanNidhi #Farmers #Agriculture #DBT #KisanYojana #NarendraModi #IndianFarmers

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 22, 2026

MORE NEWS

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 22, 2026

जलभराव रोकने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर युद्धस्तर पर कराएं नालों की सफाई - मेयर 
नालों की सफाई में लापरवाही पर रुकेगा एजेंसी का भुगतान, अधिकारियों पर होगी कार्रवाई - सुमन बहमनी
सफाई एजेंसी को पार्षदों को देनी होगी नालों की सफाई की रिपोर्ट

नालों की सफाई को लेकर मेयर ने ली पार्षदों, अधिकारियों व सफाई एजेंसी के पदाधिकारियों की बैठक

यमुनानगर। शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और मानसून से निपटने की तैयारियों को लेकर नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार को मेयर ने वार्ड पार्षदों, निगम अधिकारियों और सफाई एजेंसी के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान मेयर ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि पिछली बार बारिश के दौरान शहर में जलभराव के जो हालात बने थे, वे इस बार किसी भी कीमत पर दोबारा पैदा नहीं होने चाहिए। अगर इस बार नालों की सफाई में लापरवाही के कारण शहरवासियों के घरों में पानी जलभराव हुआ तो न केवल संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई होगी, बल्कि सफाई एजेंसी का भुगतान भी रोक दिया जाएगा। इसकी पूरी रिपोर्ट भी निदेशालय को भेजी जाएगी। 
बैठक में वार्ड 8 से 22 तक के पार्षदों ने भाग लिया। मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड पार्षदों से उनके क्षेत्रों के नालों की वर्तमान स्थिति और सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। बैठक में पार्षद विभोर पाहुजा, संदीप धीमान, विक्रम राणा, हरजीत आनंद, दीक्षित कुमार, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण सिंगला, पवन यादव ने अपने अपने वार्डाें के नालों की वर्तमान स्थिति बताई। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार ने निगम द्वारा कराई जा रही नालों की सफाई की जानकारी दी। मेयर ने सफाई एजेंसी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए। जिन नालों की सफाई अभी तक शुरू नहीं हो पाई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर साफ किया जाए। इसके साथ ही बड़े नालों के साथ-साथ छोटे नालों की सफाई भी तुरंत प्रभाव से कराई जाए। नालों के चैंबर खोलकर सफाई कराई जाए, ताकि पानी की निकासी में कोई बाधा न आए। बैठक में सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, विनोद बेनीवाल, कनिष्ठ अभियंता हरेंद्र सिंह, अजय कुमार आदि ने अपने अपने क्षेत्रों में नालों की सफाई के बारे में जानकारी दी। 
----------------
*जेटिंग मशीन खरीद कर कराएं अंडरग्राउंड नालों की सफाई* - बैठक में अंडरग्राउंड नालों की सफाई का कार्य करने की समस्या भी सामने आई। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि अंडरग्राउंड नालों की सफाई के लिए सदन की बैठक में जेटिंग मशीन खरीदने का प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन अभी तक मशीन नहीं खरीदी गई। मेयर ने अधिकारियों से इसका स्पष्टीकरण मांगा और जल्द से जल्द तीन जेटिंग मशीन खरीद कर अंडरग्राउंड नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरी सफाई प्रक्रिया की कड़ी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। विशेषकर उन संवेदनशील इलाकों पर पहले से फोकस करने को कहा गया है, जहां जलभराव की स्थिति बनती है।
-----------
*पार्षद की एनओसी के बिना नहीं होगी पेमेंट* - बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अब सफाई एजेंसी मनमानी नहीं कर पाएगी। एजेंसी जिस भी वार्ड में काम करेगी, उसकी एडवांस जानकारी संबंधित पार्षद को देनी होगी। नाले की सफाई पूरी होने के बाद एजेंसी को अपनी रिपोर्ट पार्षद को सौंपनी होगी। पार्षदों की संतुष्टि और उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही एजेंसी के बिल पास किए जाएंगे।
--------------
*मंत्री और निदेशक को भेजी जाएगी रिपोर्ट* - अधिकारियों को सचेत करते हुए मेयर ने कहा कि वे खुद हर वार्ड में जाकर नालों की सफाई का औचक निरीक्षण कर रही हैं। यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई, तो उसकी रिपोर्ट सीधे शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री को भेजी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल और गंभीरता से काम करने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने पब्लिक हेल्थ व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी नगर निगम अधिकारियों से तालमेल बनाकर बारिश में होने वाले जलभराव से निपटने के निर्देश दिए। 

फोटो - नालों की सफाई को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती मेयर सुमन बहमनी। 
अधिकारियों को निर्देश देते मेयर सुमन बहमनी।

जलभराव रोकने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर युद्धस्तर पर कराएं नालों की सफाई - मेयर नालों की सफाई में लापरवाही पर रुकेगा एजेंसी का भुगतान, अधिकारियों पर होगी कार्रवाई - सुमन बहमनी सफाई एजेंसी को पार्षदों को देनी होगी नालों की सफाई की रिपोर्ट नालों की सफाई को लेकर मेयर ने ली पार्षदों, अधिकारियों व सफाई एजेंसी के पदाधिकारियों की बैठक यमुनानगर। शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और मानसून से निपटने की तैयारियों को लेकर नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार को मेयर ने वार्ड पार्षदों, निगम अधिकारियों और सफाई एजेंसी के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान मेयर ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि पिछली बार बारिश के दौरान शहर में जलभराव के जो हालात बने थे, वे इस बार किसी भी कीमत पर दोबारा पैदा नहीं होने चाहिए। अगर इस बार नालों की सफाई में लापरवाही के कारण शहरवासियों के घरों में पानी जलभराव हुआ तो न केवल संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई होगी, बल्कि सफाई एजेंसी का भुगतान भी रोक दिया जाएगा। इसकी पूरी रिपोर्ट भी निदेशालय को भेजी जाएगी। बैठक में वार्ड 8 से 22 तक के पार्षदों ने भाग लिया। मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड पार्षदों से उनके क्षेत्रों के नालों की वर्तमान स्थिति और सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। बैठक में पार्षद विभोर पाहुजा, संदीप धीमान, विक्रम राणा, हरजीत आनंद, दीक्षित कुमार, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण सिंगला, पवन यादव ने अपने अपने वार्डाें के नालों की वर्तमान स्थिति बताई। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार ने निगम द्वारा कराई जा रही नालों की सफाई की जानकारी दी। मेयर ने सफाई एजेंसी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए। जिन नालों की सफाई अभी तक शुरू नहीं हो पाई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर साफ किया जाए। इसके साथ ही बड़े नालों के साथ-साथ छोटे नालों की सफाई भी तुरंत प्रभाव से कराई जाए। नालों के चैंबर खोलकर सफाई कराई जाए, ताकि पानी की निकासी में कोई बाधा न आए। बैठक में सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, विनोद बेनीवाल, कनिष्ठ अभियंता हरेंद्र सिंह, अजय कुमार आदि ने अपने अपने क्षेत्रों में नालों की सफाई के बारे में जानकारी दी। ---------------- *जेटिंग मशीन खरीद कर कराएं अंडरग्राउंड नालों की सफाई* - बैठक में अंडरग्राउंड नालों की सफाई का कार्य करने की समस्या भी सामने आई। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि अंडरग्राउंड नालों की सफाई के लिए सदन की बैठक में जेटिंग मशीन खरीदने का प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन अभी तक मशीन नहीं खरीदी गई। मेयर ने अधिकारियों से इसका स्पष्टीकरण मांगा और जल्द से जल्द तीन जेटिंग मशीन खरीद कर अंडरग्राउंड नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरी सफाई प्रक्रिया की कड़ी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। विशेषकर उन संवेदनशील इलाकों पर पहले से फोकस करने को कहा गया है, जहां जलभराव की स्थिति बनती है। ----------- *पार्षद की एनओसी के बिना नहीं होगी पेमेंट* - बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अब सफाई एजेंसी मनमानी नहीं कर पाएगी। एजेंसी जिस भी वार्ड में काम करेगी, उसकी एडवांस जानकारी संबंधित पार्षद को देनी होगी। नाले की सफाई पूरी होने के बाद एजेंसी को अपनी रिपोर्ट पार्षद को सौंपनी होगी। पार्षदों की संतुष्टि और उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही एजेंसी के बिल पास किए जाएंगे। -------------- *मंत्री और निदेशक को भेजी जाएगी रिपोर्ट* - अधिकारियों को सचेत करते हुए मेयर ने कहा कि वे खुद हर वार्ड में जाकर नालों की सफाई का औचक निरीक्षण कर रही हैं। यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई, तो उसकी रिपोर्ट सीधे शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री को भेजी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल और गंभीरता से काम करने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने पब्लिक हेल्थ व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी नगर निगम अधिकारियों से तालमेल बनाकर बारिश में होने वाले जलभराव से निपटने के निर्देश दिए। फोटो - नालों की सफाई को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती मेयर सुमन बहमनी। अधिकारियों को निर्देश देते मेयर सुमन बहमनी।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 22, 2026

श्री क्षेत्रपाल खेड़ा बाबा के दर्शन करते पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर #जगाधरी #यमुमनगर

श्री क्षेत्रपाल खेड़ा बाबा के दर्शन करते पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर #जगाधरी #यमुमनगर

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 22, 2026

'स्वस्थ मन, सहज जीवन' के संदेश के साथ मनाया निरंकारी श्रद्धालुओं ने किया योग 
संत निरंकारी मिशन की सभी ब्रांचों में हजारों श्रद्धालुओं ने किया योग

यमुनानगर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की जिले की सभी ब्रांचों के सत्संग भवनों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज व राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से आयोजित इन कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालुओं और सेवादल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रेलवे रोड स्थित यमुनानगर के मुख्य भवन, जगाधरी के सेक्टर 18, बूड़िया ब्रांच के शहजादपुर गांव, जगाधरी वर्कशॉप, छछरौली, प्रीतनगर, प्रतापनगर, बिलासपुर, ढलौर, लेदी, दड़वा, जयधर, साढ़ौरा, रादौर और सरस्वती नगर सहित सभी सत्संग भवनों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रमों में मौजूद अनुभवी योग प्रशिक्षकों ने श्रद्धालुओं को विभिन्न योग क्रियाएं, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम सिखाए। इस दौरान हाथ, कंधे, गर्दन, कमर, आंख और कान सहित पूरे शरीर की कसरत कराई गई। साधकों ने पूरी तन्मयता के साथ कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, अग्निसार, भ्रामरी, उज्जायी और आंतरिक कुंभक का अभ्यास किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित 'हास्य योग' ने सभी उपस्थित साधकों को आनंद और ऊर्जा से सराबोर कर दिया। यमुनानगर ब्रांच के संयोजक बलदेव सिंह और जगाधरी ब्रांच के संयोजक बलराज मित्तल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिस तरह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग बेहद जरूरी है, उसी तरह मन को स्वच्छ और पवित्र रखने के लिए सत्संग अनिवार्य है। मिशन का मुख्य उद्देश्य इंसान को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज अक्सर अपने विचारों में ‘स्वस्थ मन, सहज जीवन’ का संदेश देती हैं। यह शरीर निरंकार परमात्मा की अनमोल देन है, जिसे निरोगी रखना हमारा मूल कर्तव्य है। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि इस अभियान के तहत संत निरंकारी मिशन द्वारा देशभर में 1500 से अधिक केंद्रों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है। मिशन का यह जनकल्याणकारी अभियान समाज को सकारात्मक जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित कर समग्र कल्याण का संदेश देता है।
फोटो कैप्शन : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी सत्संग भवन में सामूहिक रूप से योग करते श्रद्धालु।

'स्वस्थ मन, सहज जीवन' के संदेश के साथ मनाया निरंकारी श्रद्धालुओं ने किया योग संत निरंकारी मिशन की सभी ब्रांचों में हजारों श्रद्धालुओं ने किया योग यमुनानगर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की जिले की सभी ब्रांचों के सत्संग भवनों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज व राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से आयोजित इन कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालुओं और सेवादल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रेलवे रोड स्थित यमुनानगर के मुख्य भवन, जगाधरी के सेक्टर 18, बूड़िया ब्रांच के शहजादपुर गांव, जगाधरी वर्कशॉप, छछरौली, प्रीतनगर, प्रतापनगर, बिलासपुर, ढलौर, लेदी, दड़वा, जयधर, साढ़ौरा, रादौर और सरस्वती नगर सहित सभी सत्संग भवनों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रमों में मौजूद अनुभवी योग प्रशिक्षकों ने श्रद्धालुओं को विभिन्न योग क्रियाएं, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम सिखाए। इस दौरान हाथ, कंधे, गर्दन, कमर, आंख और कान सहित पूरे शरीर की कसरत कराई गई। साधकों ने पूरी तन्मयता के साथ कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, अग्निसार, भ्रामरी, उज्जायी और आंतरिक कुंभक का अभ्यास किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित 'हास्य योग' ने सभी उपस्थित साधकों को आनंद और ऊर्जा से सराबोर कर दिया। यमुनानगर ब्रांच के संयोजक बलदेव सिंह और जगाधरी ब्रांच के संयोजक बलराज मित्तल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिस तरह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग बेहद जरूरी है, उसी तरह मन को स्वच्छ और पवित्र रखने के लिए सत्संग अनिवार्य है। मिशन का मुख्य उद्देश्य इंसान को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज अक्सर अपने विचारों में ‘स्वस्थ मन, सहज जीवन’ का संदेश देती हैं। यह शरीर निरंकार परमात्मा की अनमोल देन है, जिसे निरोगी रखना हमारा मूल कर्तव्य है। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि इस अभियान के तहत संत निरंकारी मिशन द्वारा देशभर में 1500 से अधिक केंद्रों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है। मिशन का यह जनकल्याणकारी अभियान समाज को सकारात्मक जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित कर समग्र कल्याण का संदेश देता है। फोटो कैप्शन : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी सत्संग भवन में सामूहिक रूप से योग करते श्रद्धालु।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 22, 2026

कीजिये श्री क्षेत्रपाल खेड़ा बाबा जी के दर्शन #जगाधरी

कीजिये श्री क्षेत्रपाल खेड़ा बाबा जी के दर्शन #जगाधरी

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 22, 2026