डिंडौरी: मोहतरा गांव में आंधी तूफान के चलते मकान का छप्पर हवा में उड़ा, पीड़ित किसान ने प्रशासन से लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के मोहतरा गांव में आंधी तूफान के चलते मकान का छप्पर हवा उड़कर धराशाई हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर लगभग 3:00 बजे तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई जिसके चलते सेवाराम विश्वकर्मा के मकान का छप्पर टूट कर हवा में उड़ गया पीड़ित किसान ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है ।