जेवर: डीसीपी (यातायात) लाखन सिंह यादव के निर्देशन में जनपद में चलाया गया विशेष अभियान, 5247 वाहन चालकों के काटे गए चालान
गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी (यातायात) लखन सिंह यादव के निर्देशन में सोमवार को यातायात विभाग ने जनपद में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात विभाग की वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यातायात विभाग के अधिकारियों ने विशेष अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 5247 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।