जेवर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में चलाया गया सघन सर्चिंग अभियान
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से सोमवार को जनपद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने आमजन से वार्ता करते हुए आगामी दिनों में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।